खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा शहर में शांतिपूर्ण मतदान हुए संपन्न
कुचेरा. खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा शहर में शांति पुर्ण हुऐ मतदान। शहर वाशियो ने बढ़ चढ़कर किया अपने मत का प्रयोग। कुचेरा में
कुल 14 मतदान केंद्रों पर 17110 कुल मतदाताओं में से 11901मत पड़े। जिसका 69.55% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र के सभी मतदान केंन्द्रो पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए ।
क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 203 मे कुल मतदाता 1385 में से 944, बूथ संख्या 204 मे कुल मतदाता 1228 मे से 874, क्रमश: 205 मे 820 मे से 567, 206 मे 1266 मे से 863, 207 मे 854 मे से 638, 208 मे 1242 मे से 841, इसी तरह मतदान केंद्र संख्या 209 में 1191में से 782, 210 में 1070 में से 684,211 मे 1429 मे से 1015, 212 मे 1350 मे से 963, मतदान केंद्र 213 मे कुल मतदाता 1387 मे से 1019,214 में 1246 मे से 824, तथा 215 मे 1381 में से 1023, 216 में कुल मतदाता 1261 मे से 880 मत पड़े।
सुबह 7बजे से 12 बजे तक मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या धिमी रही। दोपहर 2 बजे बाद से मतदाताओं की भीड़ उमड़नी प्रारम्भ हुई।
विशेष रूप से मतदान केंद्र 211,213, 215महिला पुरुष एवम युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शादी के दिन दूल्हे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ बूथों पर बुजुर्ग, विकलांग, व दृष्टिहीन लोग मत डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।
काफी युवा ने अपने प्रथम मताधिकार का उपयोग करके काफी उत्साहित नजर आएं।