Dark Mode
मूंगफली चोर फैक्ट्री से 95 क्विंटल मूंगफली दाना चोरी कर ले गए

मूंगफली चोर फैक्ट्री से 95 क्विंटल मूंगफली दाना चोरी कर ले गए

बीकानेर। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ में रिको इंडस्ट्रीज एरिया क्षेत्र की एक फैक्ट्री से 95 क्विंटल मूंगफली दाना चोरी होने का मामला सामने आया है। यह चोरी रिको इंस्ट्रीज एरिया के 10 नम्बर प्लॉट बीकाजी इंस्ट्रीज में हुई है। किंतु पुलिस के पास मामला अब पहुंचा है। दीवार फांदकर आए चोर फैक्ट्री से 95.40 क्विंटल मूूंगफली का दाना चोरी कर ले गए। इस आशय की रिपोर्ट ऊपनी गांव निवासी कानाराम जाट ने थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि फैक्ट्री में मूंगफली दाना निकालने के बाद कट्टे रखे हुए थे। 06 जनवरी को जब फैक्ट्री पहुंचा तो 212 कट्टों में भरे 9 हजार 540 किलोग्राम मूंगफली के दाने पड़े हुए थे। चोरी हो गए। फैक्ट्री में आठ से दस लोगों के पैरों के निशां मिले है। मूंगफली के दाने बिखरे हुए मिले। अज्ञात चोर तकरीबन ढाई सौ फीट तक मूंगफली से भरे कट्टों को कंधों पर ढोकर वहां खड़ी तीन पिकअप गाडिय़ों में भरकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। .

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!