Dark Mode
झरनेश्वर महादेव के दर्शन के लिऐ पैदल यात्री रवाना

झरनेश्वर महादेव के दर्शन के लिऐ पैदल यात्री रवाना

सावर. कस्बे में सावन माह में धार्मिक आयोजन को लेकर खटीक समाज के नवयुवक मंडल के तत्वावधान में तृतीय पैदल यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे खटीक मौहल्ले में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर से भोले नाथ के जयकारों के साथ पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया। नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ केकडी रोड़ पर स्थित खारी नदी में स्थित झरनेश्वर महादेव मंदिर के लिए सेकड़ो की तादाद में भक्तों का सैलाब पैदल रवाना हुआ। कस्बे में जगह-जगह पैदल यात्रियों का पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। पैदल यात्री झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुॅचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके क्षैत्र में अच्छी बारिश की कामना के साथ ही क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!