रमजानीपुरा वाला रास्ता खराब होने से राहगीर परेशान
बामनवास। समीपवर्ती ग्राम पंचायत चांदनहोली से ग्राम रमजानीपुरा की ओर जाने वाला रास्ता जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी है सुविधा उठानी पड़ रही है।
समाजसेवी अशोक कुमार जारेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि चांदनहोली पंचायत मुख्यालय से
से ग्राम रमजानीपुरा को जाने वाला यह रास्ता कहीं वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है जिसमें जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। बारिश के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने के कारण दु-पहिया वाहन चालको को गहराई का पता नहीं चलता है। जिसके कारण कई वाहन चालक इस मार्ग पर गिरकर चोटिल भी हो गए है। उन्होंने बताया कि आसपास के खेत वालों ने जगह-जगह अतिक्रमण कर रखा है जिससे रास्ता बिल्कुल सिकुड़ गया है जिससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है वहीं बारिश होने पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत दिया गया है लेकिन समस्या जस का तस बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं क्षेत्रीय विधायक महोदय से फिर मांग की है कि इस रास्ते पर डामरीकरण कराया जाए। जिससे आवागमन में सुविधा हो सके।