पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर रही शादियों की धूम
लक्ष्मणगढ़ । पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र में शादी विवाहों की धूम मची रही। वहीं विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित हुए।
इधर पीपल पूर्णिमा के मौके पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर बड़ी संख्या में शादियां होने से बारातों और लोगों का आवाजाही के कारण कस्बे में भीड भाड़ का माहौल रहा। जगह-जगह दूल्हों की निकासी व शाम को बारात चढाई निकलती दिखाई दी। इनमें बैंड बाजों, डीजे पर फिल्मी धुनों पर बाराती दूल्हे की निकासी निकलने के दौरान बैण्ड बाजों की धूनों पर नाचते हुए चल रहे थे। कस्बे के मैरिज गार्डनों में लोगों की खासी भीड़ रही। जिसके चलते उक्त क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शादी समारोहों की धूम रही। वहीं जीपों, निजी बसों के शादी विवाहों में बुक रहने के कारण बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
वैशाख पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व बताया गया है ।आज धार्मिक लोगों द्वारा दान पुण्य भी किया गया ।तुलसी विवाह भी आयोजित किए गए।