वन विभाग को दिए पीपल के पौधे
खेतड़ी/लोकमत। वनविभाग कार्यालय के पास स्थित श्याम पदयात्री मण्डल के पाण्डाल परिसर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत वनविभाग को पीपल की पौध दी गई। समारोह में उपखण्ड अधिकारी जयसिंह मुख्य अतिथि थे तथा अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गीता देवी सैनी ने की। तहसीलदार विवेक कटारिया, विकास अधिकारी शिशुपाल सिंह लोयल, क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार फगेडिया, परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, सहायक अभियंता अशोक यादव व जयंत शर्मा, प्राचार्य महीपाल कुमावत, एसीबीईओ सनोज कुमार मान, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचन्द सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सीताराम वर्मा, विजेश शाह व मुकेश कुमार शर्मा, संघ के संभाग प्रभारी अशोक सिंह शेखावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेरसिंह निर्वाण, सर्वब्राहा्रण महासभा के प्रदेश मंत्री ईश्वर पाण्डे, डा.संजय सैनी, डा.प्रवीण शर्मा, डा.अक्षय शर्मा, डा.महेन्द्र सैनी, डा.हर्ष सौभरी, गोपाल झुंझुनूंवाला, पीयूष सुरोलिया, निकेश पारीक, सिकन्दर कुमावत, अनिल गुप्ता, प्रदीप झुंझुनूंवाला, लीलाधर जांगिड़, बलबीर कुमावत, सुधीर गुप्ता, अनिल मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर अतिथियो ने पर्यावरण प्रेमी गोपालकृष्ण शर्मा द्वारा तैयार की गई पीपल की पौध क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार फगेडिय़ा को भेंट किए। इस मौके पर महीपाल रणवा, सत्यवान पूनिया, हरीसिंह, पूनम शर्मा, राहुल शर्मा, संगीता शर्मा, शिवम शर्मा, केशव पौद्धार, कविता सहित दर्जनो लोग मौजूद थे। अन्त में संयोजक गोपालकृष्ण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।