अजमेर धरना प्रदर्शन में शामिल होगे पेन्शनर
सरवाड़. कस्बे में शनिवार को बाबा रामदेव मंदिर में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सरवाड़ की बैठक उपशाखा अध्यक्ष रूपचंद पाड्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल अजमेर में प्रस्तावित विशाल रैली व प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में पेन्शनरो की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रवक्ता अब्दुल वहाब मंसूरी ने बताया कि बैठक में लिये निर्णयानुसार उपशाखा से 21 सदस्य रैली में भाग लेने पहुंचेगे। बैठक में सुरेश चंद टेलर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान बैठक में कन्हैंयालाल पटवारी, मदनलाल रेगर, प्रभात कीर, महावीर सेवता, महावीर योगी, माेहम्मद हुसैन, सुमेर सिंह सहित पेन्शनर मौजूद रहे।