Dark Mode
तानाशाह राज्य सरकार से जनता हो चुकी है परेशान-अजीत मेहता

तानाशाह राज्य सरकार से जनता हो चुकी है परेशान-अजीत मेहता


टोंक । राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, गैंगवार, माफिया राज व तानाशाही के विरुद्ध भाजपा की ओर से ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा रविवार सुबह 11 बजे चंदन वन गार्डन बीलवा जयपुर में किया जावेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल टोंक की एक आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार को एक नीजि कॉलेज में किया गया।  इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक टोंक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार तानाशाह हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गये है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, दिनों-दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है, प्रदेश में गैंगवारों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है तथा प्रदेश में माफिया राज हो गया है। इन सब से प्रदेश की जनता दुखी है। मेहता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचारए गैंगवार, माफिया राज व तानाशाही के विरुद्ध नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम की लॉन्चिंग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार सुबह 11 बजे चंदन वन गार्डन बीलवा जयपुर में करेंगे, जिसमें भाग लेने के लिए  टोंक विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर राज्य सफाई आयोग के पूर्व सदस्य दीपक संगत, महेंद्र चौधरी, लड्डू किराड़, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, आईटी सैल संयोजक, प्रियवीर सिंह राठौड़, सीताराम चावला, चेतन जैन, जयनारायण वर्मा, हकीकत राय सौदा, महामंत्री विष्णु चावला, पार्षद अमजद, पंकज सैनी, विश्वजीत राठौर एवं नरेंद्र अजमेरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!