11 वीं बाबा की निशान पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह
भुसावर . भुसावर से प्रति एकादशी पर जाने वाली श्याम भक्तों की 11 वीं निशान पदयात्रा इस बार भव्य रूप में दिखाई दी। जिसमें सैकडों श्याम भक्तों का हूजुम उमड पडा। भुसावर से हलैना नरेश खाटूश्याम बाबा की इस पदयात्रा में दर्जनों स्थानों पर श्याम भक्तों द्वारा पदयात्रियों का पुष्पवर्षा के साथ जलपान करवाते हुए विभिन्न प्रकार से स्वागत किया गया। जिसे देख श्याम भक्तों ने उनका आभार जताया और सम्मान किया। वहीं भुसावर से हलैना नरेश खाटूश्याम धाम के लिए निकली 11 वीं विशाल निशान पदयात्रा में उमडे जनसैलाब द्वारा लगाये जा रहे बाबा श्याम के जयकारों ने पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। पदयात्रा रवानगी से पूर्व बाबा श्याम को नगर भ्रमण भी करवाया गया। श्याम भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा भुसावर से 11 वीं निशान पदयात्रा भव्य रूप में भुसावर से श्याम प्रेमियों द्वारा निकाली गई। जो बस स्टैण्ड स्थित रात वाले हनुमान मन्दिर से विधिवत पूजा अर्चना करते हुए की गई। जहां बाबा के भक्तों ने बाबा के निशान हाथों में लिये जयकारे लगाते हुए भाग लिया। पदयात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व खाटूश्याम बाबा को बैण्ड बाजों के साथ नगर भ्रमण करवाया गया जहां जगह जगह श्याम प्रेमियों द्वारा जलपान करवाते हुए पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 11 वीं निशान भव्य पदयात्रा में इत्र वर्षा, पुष्पवर्षा, बाबा के अपने हाथों से बनाये गये विशाल निशान, बाबा का रथ जिसे श्याम भक्तों ने हाथों से खींचा, अखण्ड ज्योति, मनमोहक झांकी और बाबा का आलोकिक श्रंृगार आकर्षण का केन्द्र रहे। वहीं हलैना मन्दिर पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जहां दूर दराज के क्षेत्रों से आये गायक कलाकारों ने भाग लिया।