सड़क किनारे वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने से लग रहा जाम, परेशान हो रहे लोग
लक्ष्मणगढ़ । विवाह शादी समारोह एवं दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने के लिए कस्बे में ग्रामीण इलाकों से लोग अपने निजी वाहनों से बाजार में आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें वाहनों को खड़ा करने के लिए बाजार में जगह नहीं मिल रही है। सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में आम राहगीर जाम की चपेट में आ जा रहा है। लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। कस्बे में पटवार घर के सामने दुपहिया वाहन चालक एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बगल मे मेन बाजार में पुलिस चौकी के पास मालाखेड़ा रोड से जाने वाले जैन मंदिर रोड पर अपने वाहनों को खडा कर देने से रास्ते में अवरोध पैदा कर जाम लगा देते हैं । वाहनों के सही खड़े नहीं होने दे राहगीरों को वाहन चालकों से उलझना पड़ता है ।पिछले कुछ दिनों से जाम लगना आम बात बन चुकी है। खराब यातायात व्यवस्था के कारण आम राहगीर परेशान हो रहे हैं।
इस दौरान प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों पर सवार होकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार पहुंचते हैं।
और फिर पार्किंग के लिए स्थान न मिलने पर सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों से बाजार में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कस्बे के पुराने अस्पताल रोड, मेन बाजार, पुराने बस स्टैंडआदि क्षेत्रों में वाहनों के खड़े करने की जगह की भारी कमी है। और इन्हीं स्थानों पर सबसे अधिक लोग खरीदारी के लिए पहुंचते है। ऐसे में जब सैकड़ों की संख्या में लोग बाजार में खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं तो जाम लगना आम बात बन चुकी है।
नगर पालिका प्रशासन को पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान बनाना चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू एवं राजस्व की आय में भी बढ़ोतरी हो। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ रहा है और इससे जाम की स्थिति बन रही है।
पार्किंग एवं नियत स्थान के बनने के बाद कस्बे के अंदर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।