Dark Mode
बैरवा समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने किया सभापति का अभिनंदन

बैरवा समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने किया सभापति का अभिनंदन

सवाई माधोपुर। बैरवा समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने नगर परिषद की नवनियुक्त सभापति राजबाई बैरवा का माला पहनाकर एवं सोल भेंट कर स्वागत किया। बैरवा समाज के विनोद बैरवा ने बताया कि मंगलवार को समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर सभापति एवं उनके पति राजूलाल बैरवा का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सभापति राजबाई बैरवा ने कहा कि सर्वसमाज के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। कोई भी व्यक्ति कभी भी कार्यालय आकर उन्हें समस्याओं से अवगत करवा सकता है। सभी की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास उनकी ओर से किया जाएगा, इसके लिए कर्मचारियों को भी सख्त लहजे में निर्देश दे दिए गए हैं। सभापति ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बेरवा समाज एवं अन्य संगठनों के लोगों ने शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर सभापति से चर्चा भी की। इस सभापति ने जल्द ही सभी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बामसेफ जिला अध्यक्ष विनोद बैरवा, वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष बद्रीलाल  मानोलिया, बैरवा समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम बैरवा, बामसेफ कोषाध्यक्ष कैलाश सिसोदिया, रजनी मैडम, सीमा बैरवा, सुनीता, बामसेफ प्रदेश संगठन सचिव मधुसूदन यादव, बामसेफ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदर दास, बौद्ध इंदर लाल बैरवा, कैलाश नारायण, रामप्रसाद, बौद्ध राम खिलाड़ी बैरवा, रिटायर व्याख्याता बाबूलाल बैरवा, भजन लाल बैरवा, मनीष बैरवा अध्यापक सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!