विप्र महाकुम्भ लिए आज प्रस्थान करेंगे ब्राह्मण समाज के लोग
बालोतरा। विप्र फाउंडेशन द्वारा होने वाला विप्र महाकुम्भ आज सुबह 10 बजे मलकेश्वर मठ राजेंद्र नगर जालोर में आयोजित होगा!विप्र फाउंडेशन जोन 1 सी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व बालोतरा जिला अध्यक्ष अशोक व्यास ने कहा कि विप्र महाकुम्भ में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहेंगे,आज ब्राह्मण समाज जालोर से हुंकार भरेगा!दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे!बालोतरा में घंटाघर के पास से सुबह 8 बजे विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व सर्व ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए प्रस्थान करेंगे!