माली महासंगम कार्यक्रम में पहुंचे माली समाज के लोग
सरवाड़. कस्बे से रविवार को बड़ी संख्या में माली समाज के लोग जयपुर विद्याधर नगर में आयोजित माली महासंगम कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पूर्व समाज के लोग अलगोचा की धुन पर नाचते गाते हुए बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां से समाज के लोग बसों में जयपुर के लिए रवाना हुए । इस दौरान दुर्गा लाल माली,कन्हैया लाल माली, मुकेश माली, पार्षद गणेश माली अध्यक्ष भैरू रोड़ी, सत्यनारायण माली, महेंद्र माली, नोरत माली , गोधू माली, प्रेम माली, हनुमान, हागामीलाल, छोटू माली, शंकर लाल आदि मौजूद रहे।