महादेव व वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजन मे उमड़ा जन सैलाब
बिलाड़ा, जाट समाज के आराध्य देव महादेव व तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. निकाटवर्ती ग्राम पंचायत बिजवाड़िया मे समस्त जाट समाज, बिजवाड़िया के तत्वाधान मे चल रहे चार दिवसीय महादेव व सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मन्दिर, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव खरनाल तेजाजी महाराज मंदिर के महंत दरियाव महाराज के सांध्य मे मन्दिर,व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई
संस्थान के वरिष्ठ जनो ने बताया की समस्त जाट समाज के ईस्ट देव,महादेव व सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मन्दिर,व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान खरनाल तेजाजी महाराज मंदिर के महंत दरियाव महाराज का गांव मे महादेव व वीर तेजाजी महाराज के जेकारों के बिच गाजो बाजो के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विश्व शांति के लिए सैकड़ो यजमानो ने यज्ञ मे आहुतिया दी l रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसने राजस्थान के नामी भजन कलाकारों को आमंत्रित किया था इन भजन कलाकारों ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया।भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सोमवार प्रातः पंडितो द्वारा मन्त्रोंचरण के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गईं l
इस कार्यक्रम मे जेतारण पूर्व विधायक दिलीप चौधरी, जोधपुर से राजूराम चौधरी,जे एन यु वी पूर्व अध्यक्ष सुनील चौधरी सुखदेव सिलारी रामपाल खोजा सहित आस पास गावों व नागौर, जोधपुर पाली ब्यावर सोजत से जाट समाज गणमान्य लोग पहुँचे