Dark Mode
तेज धूप व उमस से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री पर

तेज धूप व उमस से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री पर

लक्ष्मणगढ़। चार दिन से निकल रही तेज धूप की वजह से एक बार फिर से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोगों को उम्मीद जागी थी कि अब मौसम ठंडा हो जाएगा, लेकिन वर्तमान में यह उम्मीद टूटती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार की सुबह से तेज धूप निकल आई। वहीं पिछले दिन की अपेक्षा दिन का तापमान बढ़कर एक बार फिर से 40डिसे पहुंच गया है।
तेज धूप एवं गर्म हवाओं के बीच भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन त्रस्त है। पंखें-कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तीखी धूप रही। वहीं वातावरण में उमस भी महसूस हुई। देर शाम तक लोग गर्मी से परेशान दिखे। एक सप्ताह से जारी उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। तीखी व चुभन भरी धूप से लोग बेहाल रहे। गर्म हवाओं के साथ उमस ने आग में घी डालने का काम कर रही है। सुबह से ही गरम हवाओं के कारण दोपहर में बाजार में भीड़भाड़ कम रही। भारी तपन तथा तेज गर्मी से लोगों की बदली दिनचर्या के कारण व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित रही। शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिसे और रात का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।
   डॉक्टरों का कहना है कि  इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के साथ ही धूप भी तेज है। ऐसे मौसम में चर्म रोग अधिक होता है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!