Dark Mode
चाकसू क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान

चाकसू क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान

चाकसू : क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सहायक अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा गया है।और जानकारी के मुताबिक इस दिनों क्षेत्र के अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती से गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में विद्युत कटौती से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत कटौती संबंधी शिकायत को लेकर निगम की ओर से जारी टोल फ्री नम्बर पर फोन करने पर कर्मचारी फोन नहीं उठाते है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता अनिल गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। सहायक अभियंता ने उन्हें शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!