बस स्टैण्ड और गुलाब बाग पर आमजन को मतदान हेतु किया गया प्रेरित
धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला स्वीप प्रकोष्ठ टीम के द्वारा गुरुवार को मतदान जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड एवं यातायात पुलिस गुलाब पर आमजन को 19 अप्रैल को 18वीं लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान हेतु शपथ दिलवाई गई एवं निर्वाचन विभाग द्वारा जारी की गई विभिन्न एप्स वीएचए, सक्षम, सी-विजिल, के.वाई.सी एप्स एवं हेल्पलाइन न. 1950 की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।