Dark Mode
जननायक मुख्यमंत्री जी ने बढ़ाया फलोदी का मान- महेश व्यास

जननायक मुख्यमंत्री जी ने बढ़ाया फलोदी का मान- महेश व्यास

 

फलोदी जिला बनने की खुशी में निकला विशाल जुलुश

फलोदी .  विधानसभा फलोदी की जिला बनाने की लंबित मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा फलोदी को नया जिला घोषीत किये जाने और पीसीसी सदस्य एवम 2018 के विधानसभा प्रत्याशी महेश व्यास तथा नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास के नेतृत्व में नगरपालीका कार्यालय से माँ लटियाल मन्दिर तक विशाल जुलुश निकालकर फलोदी को जिला बनाने की खुशी जताई एवम जननायक मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

फलोदी की करीब 45 साल पुरानी जिला बनाने की मांग को इस बार जननायक मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए फलोदी को जिला घोषीत कर दिया, इसके लिए पूर्व विधायक लालजी थानवी से लेकर अब तक कई जनप्रतिनिधियों ने संघर्ष किया, पीसीसी सदस्य महेश व्यास द्वारा भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा युवा नेतृत्व वाले वैभव गहलोत से फलोदी को जिला बनाने की मांग की गई ।  नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास द्वारा भी जब भी जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जोधपुर ओर जयपुर में मुलाकात हुई तो फलोदी को नया जिला बनाने की मांग की गई । ओर आखिर अब की बार जनभावना की कद्र करते हुए अशोक जी गहलोत ने फलोदी को नया जिला घोषीत कर दिया। इस पर महेश व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने फलोदी का मान बढ़ाया है

फलोदी को नया जिला बनाये जाने की खुशी में पीसीसी सदस्य महेश व्यास, नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास के नेतृत्व में नगरपालीका कार्यालय के  आगे से जुलुश निकला , जो बिजलीघर चौराहा, रेलवे स्टेशन, कचहरी रोड, जयनारायण व्यास सर्किल, जवाहर प्याऊ बाजार, भैया नदी बाजार, सदर बाजार होते हुए होटल फोर्ट व्यू पहुंचा जहाँ युवा नेता और फलोदी फल सब्जी मंडी अध्यक्ष अजय व्यास की टीम ने सभी का स्वागत किया तथा फलोदी जिला बनने की खुशी में सबको मिठाई खिलाकर मुहँ मीठा करवाया। 

 इसके बाद नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने माँ लटियाल मन्दिर में पूजा अर्चना की ओर दर्शन लाभ लिया तथा फलोदी जिला बनने की खुशी में मा लटियाल के आर्शिवाद के लिए धोक लगाई। पूजन कार्यक्रम प्रख्यात पंडित महेंद्र पुरोहित ने करवाया। 

 जुलुश में पीसीसी सदस्य महेश व्यास, नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, पार्षदगण लीलाधर कन्नौजिया, धीरज व्यास, रेखा- सूर्य प्रकाश थानवी, दीनदयाल जोशी, अरुण मेघवाल, ओमप्रकाश सोनी, कैलाश सुथार, गोपाल सिंह, मुकेश माली, दिनेश माली, प्रकाश जैन, अशोक व्यास, मलार सरपंच प्रतिनिधि मनोज बोहरा, लीलाधर चांडा, हितेश थानवी, भोमराज गुचिया, श्याम बोहरा तथा ग्रामीण क्षेत्र से सांवरीज, ढंढू, बाप,कल्याण सिंह की सीड, कानासर, मोडकिया,घंटियाली,नोखड़ा,चाम्पासर, बाबा का धोरा, मिठडिया,खीचन, मोखेरी, एका,बावड़ी, हिंडाल,चारनाई, जोड़, ख़िरवा, सोनालपुरा,लोर्डिया, ख़िदरत, टेकरा, जैमला,सांवरा गांव, होपारडी, लूणा,सुरपुरा,मेहरामनागर आदि गांवों से 

सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा आमजन शामिल रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!