Dark Mode
मंत्रायलिक कर्मचारियों का प्रदर्शन

मंत्रायलिक कर्मचारियों का प्रदर्शन

 
भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने अपने 9 सूत्रीय मांग पत्र पर राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2023-2024 में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर कोई सकारात्मक घोषणा नहीं करने के विरोध में बुधवार को समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सामुहिक कार्य का बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर बजट घोषणा के कर्मचारी कल्याण के चैप्टर की प्रतियों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।  
महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष आचार्य ने बताया कि  जिला स्तर पर जिला कलेक्टर एवं ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी  को  मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम से अपनी नौ सूत्रीय माँगो एवं महासंघ के आगामी कार्यक्रमां का ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले जिला मुख्यालय पर सभी मंत्रालयिक कर्मचारी एवं विभागाध्यक्ष कार्य का बहिष्कार करते हुये मुखर्जी गार्डन पर जमा हुये। जहां से सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और  बजट घोषणा के चैप्टर की प्रतियों की होली जलाकर प्रदर्शन किया। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!