दस साल से फरार स्थाई वारंटी पुलिस गिरफ्त में
झालावाड़। दस साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे सुनेल पुलिस को सफलता मिली. जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि चिरजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं सुनील कुमार वृताधिकारी के निकटतम सुपरविजन में रमेशचंद मीणा थानाधिकारी थाना सुनेल के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक जयपुर के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थाई वारंटी हिन्दु उर्फ हिन्दुसिह गुर्जर की तलाश मे सुनेल पुलिस द्वारा पुर्व में भी कई बार स्थाई वारंटी के गांव मे दबिश दी गयी परंतु स्थाई वारंटी को लोकल क्षेत्र के जंगलो का ज्ञान होने से अक्सर हो जाता था फरार दौराने तलाश सुनेल थाना टीम व पुलिस थाना माकडोन टी. आई. भीम सिंह देवडा मय टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये उक्त स्थाई वारंटी हिन्दु उर्फ हिन्दुसिह पुत्र भाया गुर्जर उम्र 48 साल निवासी रामडी थाना माकडोन जिला उज्जैन (मध्यप्रदेश) को गिरफतार करने में मिली कामयाबी।