Dark Mode
राजस्व सेवा परिषद के कार्मिक धरने पर बैठे

राजस्व सेवा परिषद के कार्मिक धरने पर बैठे

सरवाड़. कस्बे में सोमवार को राजस्व कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरवाड़ उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी को ज्ञापन देकर कार्य बहिष्कार कर पेन डाउन धरने पर बैठे। राजस्व सेवा परिषद द्वारा सौंपे ज्ञापन में बताया गया की राजस्व सेवा परिषद द्वारा 23 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री की सहमति में हुए समझौते को लागू नहीं करने के कारण 28 अगस्त 2030 से राजस्थान के समस्त तहसीलदार संघ एवं गिरदावर, कानूनगो संघ एवं पटवारी कार्य बहिष्कार के संबंध मे 7 सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस दौरान सरवाड़ तहसीलदार हरेंद्रसिंह राठौड़, नायब तहसीलदार माधव प्रसाद शर्मा, कानूनगो संघ के गिरदावर बजरंगलाल माहेश्वरी, धर्मेंद्रपहाड़िया , महावीर प्रसाद खटीक, बालकिशन नामा, सुशील कक्कड़ , मानसिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह राठौड़,पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष सियाराम मीणा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अरविंद सिंह राठौड़, सांवरलाल मौर्य, प्रवीण मील, कृष्ण कुमार सांमरिया, भूपेंद्र सिंह मीणा, ,मनोज गुर्जर , कानाराम गुर्जर मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!