Dark Mode
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सीकर । पेट्रोलियम डीलर्स एसो के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रशाशन के बुलावे पर अतिरिक्त जि़ला कलेक्टर राकेश कुमार से मिलकर सरकारी विभागों के पुराने बकाया के मुद्दे  व राज्य में वेट विसंगति के मद्देनजऱ विस्तार से वार्ता कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें कि राजस्थान में वेट विसंगति के चलते पेट्रोल डीज़ल का मूल्य पड़ोसी राज्यों से बहुत ज़्यादा होने से आमजन महँगायी की मार व व्यवसाय में सरकारी विभागों के पुराने बकाया के कारण मार लग रही है।अति.जि़ला कलेक्टर महोदय द्वारा पुराने बकाया के विषय पर हमें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सभी विभागों को इस बारे में जल्द ही पत्र जारी कर पंपों की पुरानी बकाया राशि का भुगतान करवा दिया जाएगा। मीटिंग मे जि़ला रसद अधिकारी क़पिल उपाध्याय भी मौजूद रहे। उनके द्वारा बाऊजऱ से अवैध विक्रय पर जल्द ही अभियान चलाकर कार्यवाही करने का आशवाशन दिया गया। यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही हमारी माँगो को नही मानकर आमजन को महंगाई से राहत नही प्रदान की गयी तो राजस्थान के सभी पम्प 15 जून से अनिश्चितक़ालीन बंद कर दिए जाएँगे।प्रतिनिधिमंडल में सचिव अरुण फागलवा, नरेंद्र चौधरी, आनंद सीहोटिया, नीरज महरियाँ व पंकज जैन शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!