Dark Mode
फाग महोत्सव मनाया

फाग महोत्सव मनाया

मदनगंज किशनगढ। म्यूजिक लवर्स किशनगढ ने डांस मस्ती धमाल चंग के साथ रंगारंग फाग महोत्सव में फूलों की होली खेल कर जमकर धूम मचाई। म्यूजिक लवर्स के डायरेक्टर नीरज आर्य, अरुण कुमावत विकास नागर, संजीव धमीजा ने कार्यकर्म की शुरुआत रंग बरसे भीगे चुनर गाने से कर माहौल को होली मय कर दिया। नीलोफर परवीन, आरती असावा, शिल्पी धमीजा, मीनू अग्रवाल, सुमन डोसी, अर्चना अग्रवाल, पूनम झामनानी, रेखा अग्रवाल ने होलिया में उड़े र गुलाल पर बहुत ही लाजवाब डांस प्रस्तुति दे कर सबको खूब नचाया। आरती असावा और पीयूष पारासर ने चंग, धमाल ढोल, शहनाई टीम बना कर कई गेम्स खिलाए। इंदिरा करनानी, मनोज करनानी, संजय मालू, अलका मालू द्वारा प्रस्तुत फाग के चंग पर गानों पर सभी जमकर थिरके।म्यूजिक लवर्स के बेहतरीन सिंगर्स ने होली खेले रघुवीरा गाने को गा कर धमाल मचाया। म्यूजिक लवर्स के अध्यक्ष संजय डोसी व गार्गी आर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजक रवि अग्रवाल एवं रामस्वरूप शर्मा ने आभार जताया। म्यूजिक लवर्स सरक्षक सुभाष अग्रवाल, पवन गोयल, रामस्वरूप चौधरी, अनिल लढ़ा, सुशील बंसल,विक्रम पंवार, रमन असावा, बाबू मेहनोत, विनोद पोद्दार, डॉ संजय राठी, मुकेश गोयल, नितेश माहेश्वरी, कनिजा बेगम, जयश्री अग्रवाल, सुनीता लढ़ा, डॉ मंजू राठी, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!