अणु प्रताप कॉलोनी में महिला दिवस पर फाग उत्सव मनाया गया
रावतभाटा। अणु प्रताप कॉलोनी में महिला दिवस के अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की सुंदर झाँकी प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन भारती छाबड़ा, आशा महावर, राजेश मेवाड़ा, आशा मिंज,राजू चौधरी रूबी, श्वेता सिंह एवं समस्त महिलाओं ने मिल कर किया। कार्यक्रम में भजन तथा कृष्ण रास लीला से वातावरण भक्तिमय हुआ। कार्यक्रम का समापन बड़े ही हर्षोलास से किया गया।