फलोदी : शहीद भगत सिंह जयंती पर फलोदी में निकली भव्य वाहन रैली
- महंत दयानंद गिरी व विधायक पब्बाराम बिश्नोई ने दिखाई हरी झंडी, शहर गूंजा देशभक्ति नारों से
फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को फलोदी में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमावत ने बताया कि यह रैली राधा कृष्ण मंदिर राजीव कॉलोनी से रवाना होकर इंदिरा कॉलोनी हनुमान मंदिर, जीनगरों का चौक, मधु मेडिकल, नागौर रोड, नगर परिषद चौराहा, स्टेशन रोड, राजकीय चिकित्सालय, जय नारायण व्यास चौराहा, कबूतरों का चौक, भैया नदी, लटियाल माता मंदिर होते हुए लटियालपुरा स्कूल पर संपन्न हुई। रैली को हरी झंडी दिखाकर महंत श्री दयानंद गिरी महाराज, लोकप्रिय विधायक पब्बाराम बिश्नोई, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश व्यास, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा, योग गुरु सांवल सिंह बारु, समाजसेवी मेघराज कल्ला, ओम दास जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गुचिया, शिवप्रकाश पंचारिया, मधुकर मोखा, माधु सिंह देवड़ा, सरपंच संजय बिश्नोई, प्रेम रतन दवे, भूपत सिंह अवाय, बबलू व्यास, भवानी सिंह अखेराज प्रजापत व करण सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के दौरान शहर ‘शहीद भगत सिंह अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर फलोदी थाना अधिकारी व पुलिस स्टाफ ने पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था संभाली और प्रशासन ने रैली को शांति व सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। रैली समापन अवसर पर महंत श्री दयानंद गिरी ने संबोधित करते हुए युवाओं से देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और कहा कि शहीदों की जयंती पर इस तरह के आयोजन हर साल होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमावत ने सभी अतिथियों, सर्व समाज के युवा साथियों, पुलिस व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शांति व एकता के साथ सम्पन्न यह रैली शहीद भगत सिंह के विचारों और बलिदान को स्मरण करने का संकल्प है।