फलौदी : पंचायत समिति में आज मनाया जाएगा 19 वां सांख्यिकी दिवस
फलौदी। प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्मदिवस को समर्पित 19वां "सांख्यिकी दिवस" इस वर्ष 29 जून को फलौदी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, फलोदी के तत्वावधान में आज रविवार, 29 जून को प्रातः 9 बजे पंचायत समिति फलौदी सभागार में आयोजित किया जाएगा।संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग फलोदी मीनाक्षी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस प्रो. महालनोबिस द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली के विकास तथा आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के सम्मानस्वरूप प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस बार की थीम "75 Years of National Sample Survey" रखी गई है। इस अवसर पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सांख्यिकी से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतिकरण व परिचर्चा की जाएगी। ब्लॉक साख्यिकी अधिकारी फलौदी काना राम सांख्यिकी दिवस की थीम "75 वर्षों की राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण यात्रा" विषय पर वक्तव्य भी देंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।