Dark Mode
फलोदी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फलोदी ने घोषित की महाविद्यालय इकाई

फलोदी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फलोदी ने घोषित की महाविद्यालय इकाई

फलोदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फलोदी नगर द्वारा जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय इकाई की घोषणा उत्साहपूर्वक की गई। नगर मंत्री संदीप उदाणी ने बताया कि इस अवसर पर परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घेवर खारा और नगर अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित का प्रवास रहा। नई कार्यकारिणी में जसराज शर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा रविना परिहार को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष विक्रम रंगा, सोशल मीडिया संयोजक रणवीर सुथार, छात्रा प्रमुख मोनिका, विज्ञान संकाय प्रमुख अभिषेक विश्नोई, वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रिंस, स्वाध्याय मंडल प्रमुख रामस्वरूप विश्नोई, इकाई SFD संयोजक मयक शर्मा, कला संकाय प्रमुख सतोष विश्नोई, SFS संयोजक दिनेश चौधरी, सह संयोजक ताराचंद मेघवाल, कला मंच संयोजक माधव रंगा, खेल संयोजक अशोक चौधरी तथा सह संयोजक पुखराज को जिम्मेदारी सौंपी गई। घेवर खारा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र राजनीति तक सीमित संगठन नहीं, बल्कि यह राष्ट्रभावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करने वाला आंदोलन है। नगर अध्यक्ष राजपुरोहित ने परिषद को समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए छात्रों से शिक्षा के साथ राष्ट्र सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!