Dark Mode
फलौदी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, फलोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी

फलौदी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, फलोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी

फलौदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) फलोदी द्वारा रक्षाबंधन पर्व को अनोखे अंदाज़ में मनाते हुए शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधी गई। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण सहित अन्य अधिकारियों को राखी बांधकर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और संवाद को बढ़ावा देना रहा। नगर मंत्री संदीप उदाणी ने इसे समाज को जोड़ने वाला पर्व बताया। इस अवसर पर घेवर खारा, लक्ष्मी राजपुरोहित, योगिता व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!