Dark Mode
फलोदी : अमृतवाणी सत्संग वेद भवन फलोदी में सम्पन्न

फलोदी : अमृतवाणी सत्संग वेद भवन फलोदी में सम्पन्न

फलोदी। अमृतवाणी सत्संग मण्डल परिवार (वेद भवन) फलोदी की नियमित रविवार सत्संग सुबह 9:30 बजे गणेश व गुरु वंदना के साथ प्रारम्भ हुई। भजन गायकों मुकेश थानवी, जिनेश हुडिया, अशोक जोशी, भागवत आचार्य राधेश्याम ओझा व भँवरलाल थानवी ने मधुर भजनों से सत्संग हाल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। तत्पश्चात अमृतवाणी पाठ चंपालाल गुचीया, राजू पुरोहित, अशोक जोशी, फुसाराम ज़िंगर व राधेश्याम ओझा के साथ सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से किया। “राम जपो सुख पाओ” स्तुति भँवरलाल सोलंकी ने प्रस्तुत की। सत्संग में जोधपुर से पधारे वासुदेव पुरोहित एवं प्रेम जोशी का स्वागत श्याम कल्ला व जिनेश हुडिया ने उपरणा ओढ़ाकर किया। प्रार्थना रीतिका शर्मा व किशन प्यारी कल्ला के साथ भक्तों ने सामूहिक रूप से की। ध्यान, भोग व आरती के पश्चात प्रसाद वितरण में देवकिशन पंचारिया, प्रेम जोशी, गोपाल थानवी व किशन बिस्सा ने सहयोग दिया। राम दरबार सजाने में किशन प्यारी कल्ला, उर्मिला थानवी, पंडित ताराचंद शर्मा व बंशी ने सेवा दी। मण्डल व्यवस्था में मोहनलाल जिनगर व किशन बिस्सा का योगदान रहा। चंपालाल गुचीया ने बताया कि मण्डल परिवार आगामी शनिवार 16 अगस्त 2025 को रात्रि 9 बजे से कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व आनंद से मनाएगा, जिसमें अधिक से अधिक भक्तों से उपस्थिति का आह्वान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!