फलौदी : न्यूनतम प्रगति वाले एएनएम एवं सीएचओ का आंकलन कर ट्रेनिंग दी गई
फलौदी। जिला मुख्यालय पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. धीरज बिस्सा एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी फलोदी डॉ. गिरीश कुमार व्यास द्वारा जिला स्तर पर न्यूनतम प्रगति वाले एएनएम एवं सीएचओ का आंकलन कर ट्रेनिंग दी गई एवं जिले में कम प्रगति वाले एएनएम एवं सीएचओ को ट्रेनिंग देकर कार्य में प्रगति के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये। डॉ० प्रताप सिंह राठौड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी फलोदी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे NP- NCD एवं TB सर्वे में मध्यनजर आज दिनांक 18.07.2025 को ट्रेनिंग दी गई है, इस दौरान यूएएएम में कार्यरत एएनएम एवं जीएनएम को भी शहरी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मौसमी बिमारियों के संबध में एंटी लार्वा एक्टिविटी और एनसीडी सर्वे करने हेतु सख्ती से दिशा-निर्देश दिये गये।