फलौदी : जिला स्तरीय जनसुनवाई कल 18 जुलाई को होगी
फलौदी। जिला कलक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई कल18 जुलाई 2025 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से पंचायत समिति फलौदी के वीसी कक्ष में आयोजित की जाएगी। जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये कल पँचायत समिति फलौदी के वीसी कक्ष में आयोजित होगी, इस जनसुनवाई में आमजन अपनी व सार्वजनिक वो समस्याएं जिसे प्रशासन द्वारा निस्तारण किया जा सकता है, उसकी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इस जनसुनवाई में जिले के समस्त विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिकायतकर्ता को अपना आवेदन तीन प्रति में लाना होगा।