Dark Mode
फलौदी : संभागीय आयुक्त ने खेड़ा बागोड़िया में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

फलौदी : संभागीय आयुक्त ने खेड़ा बागोड़िया में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

फलौदी। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को ग्राम पंचायत खेड़ा बागोड़िया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सेवा डेस्कों पर जाकर व्यवस्थाएं जांची तथा लाभार्थियों की संख्या व सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा बस ठहराव की मांग पर उन्होंने जैसलमेर रोडवेज डिपो प्रबंधक व जयपुर महाप्रबंधक से वार्ता कर तुरंत आदेश जारी करवाए, जिससे लोगों को निजी बसों पर निर्भरता से राहत मिली। राजस्व विभाग ने शिविर में वर्षों से लंबित 8 म्यूटेशन नामांतरण प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर अद्यतन जमाबंदी प्रतिलिपियां वितरित कीं। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने ग्राम पंचायत में एक पेड़ ‘मां’ के नाम से लगाकर हरियालो राजस्थान का संदेश भी दिया। शिविर में उपखंड अधिकारी भंवरलाल विश्नोई, विकास अधिकारी ईश्वरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!