फलोदी : पुलिस कॉन्स्टेबल अशोक विश्नोई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी
फलोदी। खारा निवासी और एएसपी कार्यालय फलोदी में पदस्थापित कॉन्स्टेबल अशोक विश्नोई का मंगलवार प्रातः पानी में डूबने से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई। फलोदी रिजर्व पुलिस लाइन में स्व. कानि. अशोक विश्नोई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण सहित अनेक पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया गया। सभी ने अशोक विश्नोई की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम सलामी देकर शोक व्यक्त किया गया।