Dark Mode
फलोदी : लोर्डिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हादसे की कगार पर

फलोदी : लोर्डिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हादसे की कगार पर

फलोदी। जिले के लोर्डिया गाँव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की जर्जर हालत ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र की इमारत इतनी टूटी-फूटी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। चिकित्सक आवास की बाहरी दीवार लटकी हुई है और गिरने का खतरा बना हुआ है। केंद्र के बरामदे की छत से लगातार पानी टपकता है और सीलन के कारण छत में लगी छीन (सीमेंट की परत) में गहरी दरारें आ गई हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। सबसे गंभीर स्थिति लेबर रूम की है, जहाँ पानी रिसने से दीवारों में बड़ी दरारें बन गई हैं। इससे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों के जीवन को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण न तो मरम्मत का काम हो रहा है और न ही कोई स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किया गया, तो यहाँ मरीजों और कर्मचारियों के साथ दुर्घटना होना तय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!