Dark Mode
फलौदी : अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व फलोदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

फलौदी : अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व फलोदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  • 19.56 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिफीड्रोन) सहित दो युवक गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

फलौदी। पुलिस थाना फलोदी व जिला स्पेशल टीम फलोदी द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 19.56 ग्राम एम.डी.एम.ए.बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल को जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।

कार्यवाही पुलिस- जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी श्रीमति पूजा अवाना ने बताया कि मुख्यालय द्वारा वांछित अभियुक्तों व मादक पदार्थाें की तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थानाधिकारियों को तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश जारी किये हुए है। अभियान के दौरान वृताधिकारी वृत फलोदी  अचलसिंह के निर्देशन में नेनाराम उपनिरीक्षक पुलिस थानाप्रभारी फलोदी मय जाब्ता व  प्रदीप हैड कानि जिला स्पेशल टीम फलोदी मय टीम द्वारा दिनांक 30.06.2025 को सरहद लोर्डिया में आरोपी भुरे खां पुत्र पठान खां जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी डेरियों की ढाणी पुलिस थाना लोहावट के कब्जा से 14.26 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिफीड्रोन) व आरोपी वहिद अला पुत्र  रफीक खां जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी डेरियों की ढाणी पुलिस थाना लोहावट के कब्जा से 05.30 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिफीड्रोन) बरामद कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयान भुरे खां व वहिद खां के विरूद्व थाना फलोदी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी  महेन्द्रदत्त शर्मा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी फलोदी द्वारा आरोपीयान भुरे खां व वहिद खां से एम.डी.एम.ए. पदार्थ की सप्लाई के बारे में पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।

टीम का विवरण- उपरोक्त कार्यवाही में  नेनाराम उपनिरीक्षक थानाप्रभारी फलोदी,  प्रदीप हेड कानि प्रभारी जिला स्पेशल टीम फलोदी, कानि. सहीराम (विशेष भुमिका), भगवानाराम, महेन्द्र चौधरी, गंगाराम कमाण्डो डीएसटी फलोदी व पुलिस थाना फलोदी के कानि. रामकिशन, नीरज, प्रदीपसिंह, सुरेश व हुक्माराम कानि चालक का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी द्वारा पुर्स्कृत किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!