Dark Mode
फलोदी रेलवे स्टेशन का जल्द होगा नवीनीकरण 

फलोदी रेलवे स्टेशन का जल्द होगा नवीनीकरण 

 
 
फलोदी . जोधपुर मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों की इस साल सूरत बदलने कि योजना के तहत फलोदी जंक्शन की भी सूरत बदलने वाली है। रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस रेल स्टेशन को पुन विकसित किए जाएगा, इससे पैंसेजर को पूर्व से भी और ज्यादा सुविधा मिल पाएगी।
 
 रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन विकास योजना में जोधपुर मंडल के 15 प्रमुख स्टेशनों  में शामिल फलोदी रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद एवम केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की मांग ओर सुझाव के आधार और रोजाना रेल में पैंसेजर की संख्या के आधार पर रेल मंत्रालय ने फलोदी को इस स्कीम में लिया है।
 
 रेल मंत्रालय ने इस वर्ष में लगभग एक हजार छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन विकास स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत चयनित स्टेशन मेगा अपग्रेडेशन से प्रेरित सुविधाओं से लैस होंगे। उल्लेखनीय है कि योजना में नए भवनों का निर्माण एवम नवीनीकरण का कार्य करवाया जाएगा, ये सभी कार्य डीआरएम के निर्णय अनुसार करवाये जाएंगे।   
 
स्कीम के तहत होंगे यह काम - 
 
सभी कैटेगरियों के स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म (760-840 मिलीमीटर) प्रदान किए जाएंगे। प्लेटफार्मों की लंबाई आम तौर पर 600 मीटर की होगी. वहीं सड़कों को चौड़ा करके, अवांछित संरचनाओं को
हटाकर, उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनेज, समर्पित पैदल मार्ग, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, बेहतर प्रकाश व्यवस्था आदि द्वारा सुचारू पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के दृष्टिकोण में सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होंगी।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!