Dark Mode
फलोदी : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला फलोदी चुनाव संपन्न, खिलेरी बने अध्यक्ष

फलोदी : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला फलोदी चुनाव संपन्न, खिलेरी बने अध्यक्ष

फलोदी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला फलोदी के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में चुनाव अधिकारी भावना आसदेव व पर्यवेक्षक मुकेश लखारा की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में मानाराम खिलेरी अध्यक्ष, उम्मेदाराम प्रजापत सभा अध्यक्ष, शैतान सिंह राठौड़ मंत्री, मोहन जीनगर कोषाध्यक्ष, नेहा शर्मा महिला मंत्री तथा इंदु सिसोदिया महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अरुण कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक संघ विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन और मां भारती की सेवा को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि संगठन की शक्ति का उपयोग समाज और शिक्षा के उत्थान में किया जाए। पर्यवेक्षक मुकेश लखारा ने फलोदी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और संगठनात्मक एकता की सराहना की। चुनाव में फलोदी, आऊ, बापिणी, लोहावट, देचू, बाप, पीलवा और घंटियाली शाखा के अध्यक्ष, मंत्री और जिला महासमिति सहित 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया शांति और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!