Dark Mode
फलौदी : राशन डीलरों ने मन्त्री की अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा

फलौदी : राशन डीलरों ने मन्त्री की अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा

फलौदी। जिले के राशन डीलर यूनियन द्वारा खाध एवम नागरिक आपूर्ति मंत्री को फलौदी दौरे के दौरान अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की गई। सोमवार को राशन डीलर यूनियन जिला फलोदी ने जिला  अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में अपनी पांच सूत्री मांग पत्र राजस्थान सरकार के खाद्य एवम  नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा।  मंत्री गोदारा ने ध्यान पूर्वक मांगो को सुनकर जिला रसद अधिकारी  फलोदी को समाधान के निर्देश दिये और राज्य सरकार स्तर की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राशन डीलर जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,प्रविण कुमार शर्मा, डूंगरसिंह कोलू पाबूजी, शिवसिंह देवड़ा ( बबलू ) जयकिशन बोहरा, गोविन्द राम पालीवाल छीला, टीकमचंद मेघवाल, सांगा राम मेघवाल, ओमप्रकाश भाटी, भगवतीलाल जोशी, हितेश पुरी,मोजदीन बाप, दिनेश मेघवाल बापीणी, मीर मोहम्मद बाप, अशोक जोशी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!