Dark Mode
फलौदी : एनएच-11 पर सड़क दुर्घटना, बाप निवासी बुजुर्ग की मौत, भतीजा घायल

फलौदी : एनएच-11 पर सड़क दुर्घटना, बाप निवासी बुजुर्ग की मौत, भतीजा घायल

फलौदी। एनएच-11 फलौदी-बीकानेर मार्ग पर हिंडाल गोल गांव के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाप निवासी चुन्नीलाल पुत्र खेतूदास सुथार (75) अपने भतीजे भंवरलाल पुत्र नखतलाल सुथार के साथ बाइक से सांवरीज गांव जा रहे थे। जानकारी अनुसार  हिंडाल गोल से आगे बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे बने पुल की दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल चुन्नीलाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चालक भंवरलाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक और घायल चाचा-भतीजा हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया जिसे बाद में पुलिस कार्यवाही के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!