फलोदी : एसबीआई जनरल ने दिया सुरक्षा और भरोसे का संदेश
फलोदी। एसबीआई जनरल की टैगलाइन “सुरक्षा और भरोसा दोनों” को साकार करते हुए शाखा एसीबी फलौदी ( आरओबी जैसलमेर) ने एक सराहनीय कार्य किया है। माडपुरा निवासी ग्राहक स्व. जयप्रकाश का दुर्घटना बीमा (PAI) ₹500/- किया गया था। दुर्भाग्यवश, हाल ही में एक आकस्मिक दुर्घटना में उनका निधन हो गया। इस बीमा की नॉमिनी मालाराम को शाखा प्रबंधक आशीष गुप्ता द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2025 को ₹10 लाख का दावा भुगतान सौंपा गया। यह कदम न केवल एसबीआई जनरल की पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं को दर्शाता है बल्कि ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष गुप्ता सहित सुनील कुमार माली, राकेश मीना, अभिषेक, प्रकाश परिहार, भगवानाराम बिश्नोई, नीरज शर्मा, नीरज परिहार (BDM), अशोक कुमार माली एवं अन्य स्टाफ सदस्य तथा ग्राहक मौजूद रहे।यह दावा भुगतान एसबीआई जनरल के उस उद्देश्य को मजबूत करता है जिसके अंतर्गत हर ग्राहक को समय पर राहत और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। शाखा प्रबंधन ने कहा कि बैंक हमेशा अपने ग्राहकों के साथ खड़ा है और उन्हें सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।