फलोदी : स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल फलोदी ने क्लस्टर लेवल बैंड प्रतियोगिता में मारी बाजी
फलोदी। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, मोहन छंगाणी नगर फलोदी के विद्यार्थियों ने लूणी में आयोजित संकुल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। व्याख्याता विशंभर थानवी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अनुशासन, तालमेल और संगीत कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि विजेता टीम अब पाली में होने वाली राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेगी। बैंड प्रभारी शैतान सिंह राजपुरोहित और प्रशिक्षक शुभम सोनी के मार्गदर्शन की सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने टीम के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।