Dark Mode
फलौदी : दो वर्ष बाद मिली पशु चिकित्सा उपकेंद्र को स्वयं की भूमि

फलौदी : दो वर्ष बाद मिली पशु चिकित्सा उपकेंद्र को स्वयं की भूमि

फलौदी। जिले में ग्रामीण सेवा शिविर एका भाटिय़ा में आयोजित शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार चौधरी ने भूमि आवंटन हेतु शिविर प्रभारी प्रेम रतन दवे को आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में निरीक्षण हेतु पधारे उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी, तहसीलदार  विशन सिंह द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन पर प्रशासक श्रीमती फूली देवी, ग्राम विकास अधिकारी प्रीत पाल कपूर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिविर में जिला नोडल अधिकारी डॉ भागी रथ सोनी को ग्राम पंचायत को आवंटित अन्य सरकारी विभागों के लिए आरक्षित भूमि में से  10000 वर्ग फुट भूमि पशु चिकित्सा उपकेंद्र हेतु चिन्हीकरण कर अनापत्ति प्रमाण पत्र, नजरी नक्शे के साथ सुपुर्द किया गया। उक्त कार्य के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री महोदय भजन लाल शर्मा  एवं प्रशासन का आभार प्रकट किया। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शत प्रतिशत पेंशन सत्यापन , चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग , होम्योपैथिक द्वारा 255 का उपचार किया गया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पेंशन योजना में 16 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 71 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। पशु पालन विभाग द्वारा 32 पशु पालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजनांतर्गत बीमा पॉलिसी वितरण की गई। शिविर में स्वच्छता सप्ताह अंतर्गत शपथ दिलवाई गई। उपखंड अधिकारी महोदया कर कमलों से पौधारोपण किया गया।शिविर में डॉ धर्मेंद्र सिंह भाटी, गजेन्द्र पालीवाल, पटवारी रतन पालीवाल, निरीक्षण भू अभिलेख राम लाल, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश तंवर, हनुमान राम मेघवाल, ताहिर खान आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!