Dark Mode
फलोदी : पीड़ित विवाहिता ने जिलाकलेक्टर ओर एसपी से की न्याय दिलवाने की मांग

फलोदी : पीड़ित विवाहिता ने जिलाकलेक्टर ओर एसपी से की न्याय दिलवाने की मांग

फलोदी। शहर की निवासी प्रियंका उर्फ प्रिया थानवी पुत्री राजेश थानवी ने अपने परिवार और स्थानीय जागरूक महिलाओं के साथ मिलकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से गुरुवार को मुलाकात कर गंभीर शिकायत दर्ज कराई ओर न्याय दिलाने की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति हेमन्त ने धोखे से विवाह किया और शादी के बाद लगातार दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। महिला पुलिस थाने में पति और उसके परिवार वालो के विरुद्ध दर्ज मौजूदा मुकदमे में उसने मारपीट, लज्जा भंग और छल-कपट की गंभीर धाराएँ भी जोड़ने की मांग की। साथ ही, उसने अपना सम्पूर्ण स्त्रीधन (विवाह में मिला सामान) अनुसंधान अधिकारी के समक्ष पेश करवाने की अपील की।  प्रियंका ने पति पर अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाते हुए इसकी विस्तृत जांच की मांग की। उसने जिला प्रशासन से स्पष्ट और निष्पक्ष जांच कराकर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया है की उसकी पीड़ा और गहरी इसलिए है क्योंकि उसने मात्र तीन माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसे भी ससुराल पक्ष ने इस नवजात बच्ची को भी अपनाने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे उसकी मानसिक व शारीरिक पीड़ा बढ़ गई है।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!