फलौदी : जोधपुर से पैदल चलकर आये व्यास ने माँ लटियाल दरबार में किया दर्शन
- जोधपुर से फलौदी तक की पदयात्रा में गांव-गांव में हुआ सम्मान
फलौदी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सचिव एवं कांग्रेस नेता महेश व्यास की 6 दिवसीय पदयात्रा बुधवार को फलौदी पहुँचने पर सम्पन्न हुई। व्यास ने अपनी यात्रा का समापन माँ लटियाल मंदिर पहुँचकर दर्शन-अर्चना कर किया, जहाँ उन्होंने देश-प्रदेश की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की। करीब एक सप्ताह पूर्व शुरू हुई इस पैदल यात्रा का शुभारम्भ जोधपुर से हुआ था। मार्ग में व्यास ने राइकाबाग, मथानिया, ओसियां, भीकमपुर, लोहावट, छिला, लॉर्डिया सहित अनेक गांवों से होते हुए फलौदी पहुँचने तक लगातार पैदल यात्रा जारी रखी। इस दौरान जगह-जगह पर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवृष्टि और माल्यार्पण से उनका अभिनंदन हुआ। फलौदी पहुँचने पर माँ लटियाल मंदिर प्रांगण में पंडित भगवतीलाल शर्मा ने महेश व्यास को माँ लटियाल का आशीर्वाद स्वरूप माल्यार्पण किया और विशेष पूजा-अर्चना करवाई। मातृशक्ति ने भी व्यास को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। यात्रा के दौरान व्यास को लगातार जनसमर्थन मिलता रहा। कई सामाजिक और जनसेवी व्यक्तित्व जैसे जनसेवी अम्बालाल जोशी, पूर्व सभापति पन्नालाल व्यास पहलवान, रामस्वरूप बोहरा, प्रथम व्यास, अशोक श्रीपत, जगदीश जोशी, सुश्री जूही व्यास, अजय व्यास सहित सैकड़ों लोगों ने यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर उनसे मिलकर हौंसला बढ़ाया। इस दौरान हरेंद्रसिंह धनारी, हितेश लाला, वासु प्रजापत, केशू , राम रंगा, दलपत सिंह बीका, अशोक पुरोहित, भोमराज गुचिया, हरिभा व्यास,ओम कंडा, मदन पालीवाल, रमेश व्यास लॉर्डिया सब साथ मै रहे । महेश व्यास ने माँ लटियाल दरबार में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन से जुड़ना, उनकी समस्याओं को समझना और माँ लटियाल के चरणों में सबके मंगलमय जीवन की प्रार्थना करना था। फलौदी नगर और आस-पास के क्षेत्रवासियों ने उनके आगमन पर गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।