Dark Mode
मोहम्मद रफी की याद में फलोदी का तराना कार्यक्रम आज

मोहम्मद रफी की याद में फलोदी का तराना कार्यक्रम आज

 
 
फलोदी .  शहर स्थित ईश्वर बाग परिसर में आज शाम 8 बजे मोहम्मद रफ़ि की याद में #फलोदी का तराना# कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज  31 जुलाई को शाम 8 बजे गीतकार स्व. मोहम्मद रफी  की पुण्य तिथि पर ईश्वर बाग फलोदी में " फलोदी का तराना" संगीत कार्यक्रम रखा गया है।  जिसमें फलोदी के जाने माने गायक अपनी प्रस्तुति देंगे ,यह आयोजन रात 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा । संयोजक जितेन्द्र व्यास गुडडू सर ने बताया कि इस कार्यक्रम में अशोक व्यास , पवन वैद, नर्सिंग थानवी , नरेंद्र थानवी , जे पी थानवी , महेश जोशी , दिलीप पुरोहित, मणिशंकर गज्जा, प्रेम थानवी , अजय बोहरा, सुनील व्यास, सुनील बोहरा, राजा वैष्णव, प्रकाश व्यास, दिलीप व्यास, पुरुषोत्तम थानवी, पुरुषोत्तम सोनी , दिलीप लुंकड अपने गीत से सभी का मनोरंजन करेंगे। गुड्डू सर ने पश्चात आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर " एक शाम शहीदों के नाम " कार्यक्रम भी नगरपालिका टाउनहॉल में रखा जाएगा। 
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!