फार्मासिस्ट ने किया कार्य बहिष्कार
रतनगढ़ । सेवारत फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकिकृत) के प्रदेश व्यापी आन्दोलन के आहवान पर जिले के समस्त फार्मासिस्ट आज सोमवार को दो घन्टे (सुबह 8 बजे से 10 बजे तक) का कार्य बहिष्कार किया गया। इसी क्रम में राजकीय जिला चिकित्सालय रतनगढ़ के फार्मासिस्टों ने भी कार्य बदिएकार कीया और अपनी सात सूत्रीय मांगों की तरफ अपना प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया। कार्य बहिष्कार 11 सितम्बर से 14 सितम्बर तक लगातर रहेगा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डेडराज प्रजापत ने बताया की हमने अपनी मांगो को मनवाने के लिए गाँधीवादी तरीके से आंदोलन की शुरुआत 'की सबसे पहले मुख्यमन्डी और चिकित्सा मन्डी के नाम ज्ञापन दिया गया। फीर काली पट्टी बान्ध कर, शहीद स्मारक जयपुर मे कँडल मार्च और 8 सितम्बर को शहीद स्मारक जयपुर मे एक दिवसीय धरना दिया गया इसके बावजूद भी सरकार ने हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया है इसलिए आज से 14 सितम्बर तक दो बन्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। और 15 सितम्बर को प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर जायेंगे। कार्य बहिष्कार में फार्मासिष्ट यमाशंकर जॉगीड़, सौरेक शर्मा राहुल ताज्ञायत, धर्मवीर, रवि पंवार, सुरेन्द्र जोगीड़, रामचन्द्र प्रजापत राकेश सुद्धा और बिन्दुरानी आदि उपस्थित रहे।