Dark Mode
मांगों को लेकर फार्मासिस्ट का आन्दोलन धरना प्रदर्शन

मांगों को लेकर फार्मासिस्ट का आन्दोलन धरना प्रदर्शन

सीकर। ाजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकी.) के प्रदेश व्यापी आह्वान पर राजकीय श्री कल्याण जिला अस्पताल के परिसर में सीकर जिले के धोद व दांताराम गढ़ ब्लॉक के फार्मासिस्टों द्वारा आज तीसरे दिन भी 9 बजे से सायं 4 बजे अनवरत क्रमिक धरना प्रदर्शन किया गया और सरकार का ध्यान फार्मासिस्ट संवर्ग की 07 सूत्रीय मांगों को लेकर आकर्षित किया गया फार्मासिस्ट संवर्ग की प्रमुख मांगों जिसमें नर्सिंग संवर्ग के समान विभिन्न भत्ते (मैस भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता, जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता), 11 वर्षों से लंबित वेतन विसंगति दूर कर फार्मासिस्ट का एंट्री लेवल ग्रेड पे एल–11, फार्मासिस्ट ग्रेड–प्रथम की ग्रेड पे एल–12, अधीक्षक फार्मासिस्ट की ग्रेड पे एल–14 करने, फार्मासिस्ट एवं फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम का पदनाम परिवर्तन कर क्रमश: फार्मेसी ऑफिसर एवं सीनियर फार्मेसी ऑफिसर करने, वर्ष 2021–22 से कुल 817 पदों पर अतिशीघ्र डीपीसी करके पदस्थापन देने, फार्मासिस्ट भर्ती 2023 को पूरा कर आचार संहिता से पूर्व नियुक्ति देने, सभी डीडीसी पर संविदा फार्मासिस्ट, हेल्पर तथा मशीन विद मैन की नियुक्ति करने तथा उन्हें संविदा सेवा नियम 2022 के तहत सम्मानजनक वेतन देने, ऑफलाइन रिकॉर्ड बंद कर केवल ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण के आदेश जारी करने सहित सात सूत्रीय मांगें हैं। जिला प्रवक्ता मुरारी लाल चौधरी ने बताया कि इन मांगो पर कोई क्रियान्विति नहीं होती तो फार्मासिस्ट सभी जिला मुख्यालयों पर 9 से 4:00 बजे तक अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे । इसके अलावा आज जिले भर से आए फार्मासिस्टों ने गेट मीटिंग का आयोजन कर फार्मासिस्ट एकता का संदेश दिया। तथा 8 सितंबर को जयपुर में विशाल रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसके पश्चात भी अगर मांगों पर कोई सहमति नहीं बनती है तो मजबूरन 15 सितंबर को प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट एक दिवसीय सामूहिक अवकाश* पर जाएंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि यदि 15 सितंबर 2023 तक मांगे नहीं मानी जाती है तो मजबूर फार्मासिस्ट को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। आज के धरने में सीकर जिले के फार्मासिस्ट प्रहलाद सेवदा , राजेंद्र सेवदा, अनिल सैनी, श्योजी राम, रामेश्वर चौधरी, मुरारी लाल चौधरी, सुभाष जांगिड़,आनंद चौधरी, सुरेश राव, राम कुमावत, हीरालाल,सतीश अग्रवाल, सुमित्रा शिवरान, खान रुखसाना, सुभाष कुमावत, राजीव सैनी, प्रभु दयाल सैनी, छीतरमल जांगिड़, अमित शर्मा, प्रगति जोशी, दीवाकर, राकेश आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!