फार्मेसी के छात्र इंदरसिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग बॉल में गोल्ड जीता
नाथद्वारा. नगर के उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र इंदरसिंह राजपुरोहित ने शूटिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर देश व संस्थान का नाम रोशन किया है। पीआरओ धर्मेश पालीवाल ने बताया कि इंदर सिंह ने दिल्ली गाजियाबाद में शूटिंग बॉल फेडरेशन इंडिया के तत्वाधान में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम एशियन शूटिंग बॉल टूर्नामेंट में खेल कर बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान की टीम को हरा कर गोल्ड मेडल हासिल कर नया इतिहास रचा।22 वर्षीय इंदर सिंह मूलत पाली जिले के टेवाली गांव के निवासी हैं। और श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत है। छात्र की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंध निदेशक अशोक पारीख और संस्थान परिवार ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।