Dark Mode
पीएचसी बछखेड़ा गुणवंत सेवाओं के लिए  सर्टिफाइड

पीएचसी बछखेड़ा गुणवंत सेवाओं के लिए  सर्टिफाइड

शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बछखेड़ा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में सर्टिफाइड मिला है। यह सर्टिफिकेट गुणवतापूर्वक सेवाएं देने पर स्वास्थ एव परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ गोविंद वर्मा व सीनियर नर्सिंग अधिकारी खेमराज मीणा ने चिकित्सालय के सम्पूर्ण स्टाफ का माला पहनाकर अभिनंदन किया। चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखने पर चिकित्सा अधिकारी ने स्टाफ का आभार व्यक्त किया। नर्सिंग अधिकारी हेमराज जाट, श्यामलाल जाट, लैब टेक्नीशियन आशुतोष सेन, एलएचसी विमला साधु सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!