Dark Mode
इण्डिया किड्स फैशन वॉक में मुख्य अतिथि होंगे समाजसेवी राज खान 

इण्डिया किड्स फैशन वॉक में मुख्य अतिथि होंगे समाजसेवी राज खान 

जयपुर। पिंक कॉन्सेप्ट्स और वैश्वी मल्टीवेंचर्स की ओर से 16 जुलाई को द पैलेस बाय पार्क ज्वैल्स होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में आयोजित इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 में समाजसेवी एवं केटीसी ग्रुप के चेयरमैन राज खान मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा मिसेज इंडिया ग्लैम सुमन ब्याडवाल और मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान अंजू यादव विशिष्ट अतिथि होंगी। इस अनूठे फैशन शो में नन्हे बच्चे सजी-धजी डिजाइनर पोशाकों में रैम्प पर कैटवॉक कर अपनी चुलबुल अदाओं से उपस्थितजनों के बीच आकर्षण का केंद्र होंगे। 
 
इण्डिया किड्स फैशन वॉक के ब्रांड ओनर अमन वर्मा ने बताया कि शो के अंतर्गत 14 और 15 जुलाई को सुभाष नगर स्थित होटल सोवेनियर पिपरमिंट में ग्रूमिंग वर्कशॉप होगी, जिसमें कोरियोग्राफर लिटिल मॉडल्स को रैंप वॉक और फैशन फोटोग्राफर रमेश कुमार फैशनेबल क्यूट एवं डांसिंग पोज आदि के बारे में प्रेक्टिस करवाएंगे। शो के लिए फैशन लेबल कृष्णम बाय सुष्मिता सैनी, जैकवेट्स बाय जितेंद्र कुमावत और मोतीसा बाय डॉली अग्रवाल ने नायाब और खूबसूरत ड्रेसेज डिजाइन की है। किड्स मॉडल्स का मेकअप और स्टाइलिंग लेक्मे एकेडमी लालकोठी जयपुर द्वारा की जाएगी। शो में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की यंग मॉडल्स की कैटवॉक भी आकर्षण का केंद्र होगी। इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 के सहयोगियों में वाटरप्रूफिंग किंग केटीसी ग्रुप, पीपुल्स च्वाइस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट, मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन, एसजीएम आउटडोर, सिटी लाइव, पिंक स्क्वायर मॉल, स्पार्क इवेंट कंपनी, होटल सोवेनियर पिपरमिंट, दौलत बैंड, डीजे विशाल, स्टाइल ऑन, स्किना लेजर एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक, एजेआई क्राउन किंग, कंटेंट बिल्डर्स आईटी कंपनी, रमेश कुमार फोटोग्राफी, बिजनेस रेमेडीज, हाइप द इमेज, टैटू नशा, ऑडियो सेंटर, अनन्य सोच आदि शामिल हैं। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!